फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहां जला दिया 15 लाख का अलाव

Sun, 17 Jan 2016 02:00 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम की ओर से सर्दियों में शहर के सार्वजनिक स्थानों और वार्डों में हर साल अलाव जलवाया जाता है। पिछली बार 40 दिन तक 50 प्वाइंट पर अलाव जले थे। इस बार 20 दिसंबर से 15 जनवरी तक सर्दी पड़ी ही नहीं तो अलाव की ओर आम जन ने ज्यादा गौर भी नहीं किया। शनिवार को मौसम अचानक बदला तो मुख्य चौराहों पर चार या छह जगह ही अलाव जलते मिले। अलाव के प्वाइंट कम हो गए लेकिन बजट का खर्चा 15 लाख ही रहा। अब तक पार्षदों को वार्डों में अलाव जलवाने के लिए लकड़ी नहीं मिली। अब तो सर्दी पड़ने लगी चलो अब तो जलवा दो अलाव।
विज्ञापन

नगर निगम के बजट में अलाव का खर्च नजारत व्यय में दिखाया जाता है। इसी मद से अलाव समेत अन्य छोटे मोटे खर्चे किए जाते हैं। चालू वित्तीय वर्ष में नजारत व्यय में 1.30 करोड़ रुपये रखे गए थे। इसमें 15 लाख से ज्यादा की रकम अलाव खर्च के लिए थी। अलाव की लकड़ी आपूर्ति पिछले कई साल से सौ फुटा रोड स्थित महावीर इंटरप्राइजेज से ही की जाती है। इस बार अलाव के प्वाइंट आधे से भी कम हो गए। बीते 25 दिन तो सर्दी नहीं पड़ी तो आपूर्तिकर्ता फर्म ने जहां तहां लकड़ी डालकर खानापूरी कर दी। श्यामगंज, सेटेलाइट, पुराना रोडवेज, रेलवे जंक्शन, सिटी स्टेशन, चौकी चौराहा, कुतुबखाना, चौपुला चौराहा, अयूब खां चौराहा जैसे प्वाइंट्स पर अलाव की लकड़ी गीली और कम डाली गई। ज्यादातर अलाव आधी रात से पहले ही बुझे मिले। जब सर्दी के दिन और अलाव के प्वाइंट कम हो गए तो बजट क्यों उतना ही रहा। एक्सईएन गयूर अहमद का कहना है कि मुख्य चौराहों पर अलाव लगातार जल रहे हैं। सर्दी बढ़ी है तो नए प्वाइंट्स पर भी अलाव जलवाए जाएंगे।    
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें