फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता को भर्ती कराने गए युवक की मौत

Sun, 17 Jan 2016 01:57 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रिठौरा। पिता को भर्ती कराने गये युवक की अस्पताल में ही हार्टअटैक पड़ने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। रिठौरा के मोहल्ला कुर्मियान निवासी बुजुर्ग डोरीलाल गंगवार सांस के मरीज हैं। बीमारी का प्रकोप बढ़ा तो शुक्रवार रात उनके पुत्र महेश ने पिता को उपचार के लिए बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। घरवालों ने बताया कि वहां दवा लेने को जीने से उतरते वक्त अचानक महेश को हार्टअटैक पड़ गया। इलाज मिलने से पहले महेश की मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। चालीस वर्षीय महेश टेंपो चलाकर अपने परिवार का पेट पालते थे। वह अपने पीछे पत्नी सुनीता और दो पुत्र छोड़ गए हैं। एक ओर जहां पिता की हालत बेहद गंभीर है वहीं परिवार के खेवनहार महेश की मौत से परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें