फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहां-कहां हैं उखड़ी सड़कें, दिवाली तक बन जाएंगी

Thu, 27 Oct 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
Where roads are upset, will become by Diwali - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
अगर आपके कालोनी के आसपास मुख्य सड़क उखड़ी हुई है तो दिवाली तक इसकी दशा सुधर सकती है। मेयर डॉ. आईएस तोमर ने अधिशासी अभियंता गयूर अहमद को निर्देश दिए हैं कि 26 से 31 अक्तूबर तक सभी सड़कों पर पैच वर्क का काम पूरा हो जाए। हालांकि इस दौरान गली मोहल्लों की सड़काें का काम नहीं सिर्फ मुख्य मार्गों का काम होगा। यहां डामर और सीसी टाइल्स भी लगाई जाएंगी साथ ही पैच वर्क होगा। मेयर ने कहा कि लोग अपने क्षेत्र की दिक्कत भी बता सकते हैं। इसके लिए नंबर जारी करें। 
विज्ञापन

नगर निगम बोर्ड बैठक 17 अक्तूबर को हुई थी। पार्षदाें ने शहर की बदहाल सड़कों का मामला उठाया तो अधिशासी अभियंता गयूर अहमद ने 15 दिन में सड़कें ठीक होने का दावा किया था लेकिन आठ दिन बीत गए कोई काम नहीं हुआ। मंगलवार को मेयर डॉ. आईएस तोमर को इस पर अधिशासी अभियंता को बुलाना पड़ा। उन्हाेंने कहा कि 26 से 31 अक्तूबर तक शहर की सड़कें बन जाएं। अभियंता और निगम कंट्रोल रूम पर आने वाली सड़क की शिकायतें भी सुनी जाएं। 
विज्ञापन

यहां करें सड़क की शिकायतें 
कंट्रोल रूम- 0581 2550076
गयूर अहमद- 7055519602
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें