फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जहां हर साल बसता था तंबुओं का शहर, अब वहां बन रहे कंक्रीट के घर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एक नवंबर से शुरू होने वाले चौबारी मेले की तैयारियां चल रही हैं। जहां तंबुओं का शहर बसता था, इस बार वहां प्लॉटिंग कर दी गई है। वहां कंक्रीट के पक्के घर बन रहे हैं। इस वजह से नखासे के आयोजन पर संकट मंडरा रहा है। फिलहाल, नींव भरे भूखंडों पर ही नखासे को सजाया जा रहा है। यहां आने वाले व्यापारी इस बार नखासे की जगह को लेकर खुश नहीं हैं। नरियावल से घोड़ा लेकर आए रामपाल बताते हैं कि वह कई दो दशक से घोड़ा लेकर चौबारी मेले में आते हैं। मेले के दौरान वह यहीं टेंट लगाकर रुकते हैं। पहले मेला स्थल के पीछे की नखासा सजता था, लेकिन जगह कम होने पर कमेटी के लोगों ने इसे रोड के पास लगवाना शुरू कर दिया। अब यहां भी प्लाॅटिंग शुरू हो गई है। जगह-जगह लोगों ने नींव भरवाकर चहारदीवारी बना ली है। इससे परेशानी हो रही है। नकटिया के आए मोहम्मद आरिफ ने बताया कि वह काफी समय ये यहां आते हैं, लेकिन इस बार नखासे के लिए बिल्कुल जगह नहीं है। नखासे में बाहर में आने वाले व्यापारी घोड़ों की दौड़ कराते हैं। पिछले साल जाहां दौड़ हुई थी, इस बार वहां निर्माण हो गया है। ऐसे में इस बार घुड़दौड़ होना संभव नहीं है। आयोजकों को इस पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

झूले के साथ सजने लगीं दुकानें ः चौबारी मेले में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में बाहर से दुकानदारों का आना शुरू हो गया है। रामपुर से आए झूला संचालक ने बताया कि नाव वाला झूला तैयार हो गया है। टोरा-टोरा, नाग समेत अन्य झूले एक-दो दिन में तैयार हो जाएंगे। चेक करने के बाद उनकों संचालित किया जाएगा। मेला स्थल की ओर जाने वाली सड़क बनाई जा रही है। पुलिस चौकी व अस्पताल के लिए जगह प्रशासन की ओर से देखी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें