फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ठगी के पीड़ित ने लोगों को किया जागरूक, आरोपियों ने दी धमकी- चौराहे पर लटका देंगे

Wed, 09 Apr 2025 10:44 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

आरोपियों ने मुनाफे का झांसा देकर बरेली निवासी व्यक्ति से ठगी कर ली। पीड़ित ने जब आरोपियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर मोर्चा खोला तो वे भड़क गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में ठगी के पीड़ित ने सोशल मीडिया पर ठगों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इससे बौखलाए ठगों ने पीड़ित को चौराहे पर जिंदा लटकाने और महीनेभर में खत्म करने की धमकी दी है। पीड़ित ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


सिंधुनगर निवासी पंकज मिश्र ने पुलिस को बताया कि लखनऊ एक्सटेंशन गोमती नगर कावेरी अपार्टमेंट निवासी विपिन मौर्य इस समय शाहजहांपुर केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक है। विपिन ने दोस्ती के जाल में फंसाकर उन्हें व्यापार के सिलसिले में आदित्य लुनावत से मिलवाया। 

मुनाफे का झांसा देकर उन्होंने अगस्त 2024 में पांच लाख रुपये ले लिए। विपिन और उसके भतीजे उत्सव ने फर्जी कागजों पर हस्ताक्षर कराए। बाद में पता चला कि विपिन, उत्सव और आदित्य ने उन्हें क्यू नेट मल्टीलेवल डायरेक्ट सेलिंग कंपनी से जोड़ लिया है, जबकि रुपये व्यक्तिगत तौर पर दिए गए थे।
विज्ञापन


मेसेज पढ़कर भड़के आरोपी 
पंकज ने रुपये लौटाने का दबाव बनाया तो विपिन ने 4,39,193 रुपये वापस कर दिए। बाकी रकम कंपनी द्वारा काटने की बात कहकर टरका दिया। पंकज इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों को जागरूक करने लगे। 13 अप्रैल को ठग एक कार्यक्रम करने वाले हैं। इसके बारे में सोशल मीडिया पर मेसेज लिखा तो आरोपियों ने उनकी हत्या करने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। कहा कि मारकर चौराहे पर लटका देंगे। उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें