फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तबादला नहीं हुआ तो शिक्षिका ने लगाया धर्मांतरण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बहेड़ी ब्लॉक के एक कंपोजिट विद्यालय की शिक्षिका ने साथियों पर धर्मांतरण की कोशिश का आरोप लगाकर एसएसपी से शिकायत की। जांच में आरोप फर्जी साबित हुए। पता लगा कि तबादले की कोशिश में यह कहानी गढ़ी गई है। जांच रिपोर्ट बीएसए को भेजी गई है, उन्हीं के स्तर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची शिक्षिका ने प्रधानाध्यापक और एक सहायक अध्यापक पर धर्मांतरण का दबाव बनाने और विरोध करने पर 17 मई को विद्यालय परिसर में ही मारपीट करने का आरोप लगाया। यह भी कहा कि बहेड़ी थाने में तहरीर दी थी, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हुई। घटना के वीडियो फुटेज होने की भी बात कही। बीईओ, बीएसए, डीएम से भी मिली, पर सुनवाई नहीं हुई। अब सीएम को पत्र लिखा है।
एसएसपी अनुराग आर्य ने एसपी उत्तरी को जांच सौंपी। विद्यालय पहुंचकर उन्होंने शिक्षकों व बच्चों समेत आसपास के लोगों के बयान लिए और रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी। एसपी ने बताया कि शिक्षिका के स्कूल में आठ शिक्षक हैं। इनमें से दो दूसरे समुदाय के हैं। धर्मांतरण या हमले जैसा कोई मामला नहीं है। शिक्षिका स्कूल से तबादला कराना चाहती है। बीएसए संजय सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। विभागीय जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें