फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में जीत तलाश रही सपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बीते विधानसभा चुनाव में 108 सीटों पर बेहद कम अंतर से शिकस्त झेलने वाली समाजवादी पार्टी इस बार वहां जीत दर्ज करने की तैयारी में है। इसमें बरेली कैंट, शहर, मीरगंज, आंवला विधानसभा क्षेत्र भी शामिल हैं। तैयारियों के क्रम में यहां सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रभारी उतारे हैं, जो बूथ स्तर पर पीडीए फॉर्मूला लागू कर पार्टी को मजबूत करेंगे। इसकी शुरुआत सोमवार को कैंट विधानसभा से हुई।
विज्ञापन

पदाधिकारियों के मुताबिक, वर्ष 2012 से 2024 के बीच हुए विधानसभा और लोकसभा चुनावों के आधार पर इन सीटों का आकलन किया गया है। वर्ष 2024 में आंवला लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी ने जीत दर्ज की, लेकिन आंवला विधानसभा क्षेत्र में कम वोट मिले। यहां सपा खुद को मजबूत करना चाहती है।
बरेली पहुंचे कैंट विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी व लखीमपुर खीरी के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने मिशन कंपाउंड स्थित कार्यालय पर पीडीए पंचायत व अन्य गतिविधियों की समीक्षा की। अगले दो दिनों में बूथ स्तर पर सपा की मौजूदगी का सत्यापन किया जाना है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों और सपा के पिछड़े, अल्पसंख्यक, दलितों के हित में किए प्रयासों की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान महानगर अध्यक्ष शमीम सुल्तानी, पूर्व विधायक विजयपाल सिंह, सपा नेता अनीस अहमद, डॉ. अनीस बेग, कदीर अहमद, रोहित राजपूत, दीपक शर्मा मौजूद रहे। प्रभारी ने सपा नेताओं को पीडीए शपथ भी दिलाई। पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह के एक बूथ, 20 यूथ के नारे पर पार्टी आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन

किस विधानसभा में किसको मिली जिम्मेदारी
कैंट में लखीमपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, शहर में अमरोहा के पूर्व जिलाध्यक्ष निर्माेज यादव, आंवला में छात्र सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव और मीरजंग में संभल के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां को जिम्मेदारी दी गई है।
प्रभारी का किया गया स्वागत
बरेली आगमन पर कैंट विधानसभा के प्रभारी अनुराग पटेल का सपा नेता डॉ. अनीस बेग ने स्वागत किया। अपने कराए कार्यों की जानकारी वाली बुकलेट सौंपी। उन्होंने कैंट विधानसभा क्षेत्र से सपा को जिताने का संकल्प दोहराया। महानगर अध्यक्ष शमीम सुल्तानी, सपा नेता अनीस अहमद ने मिशन कंपाउंड में फूलमाला पहनाकर प्रभारी का स्वागत किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें