फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पारा चढ़ा तो लुढ़के हरी सब्जियों के भाव, लागत निकाल रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गर्मियों में आमतौर पर हरी सब्जियों के भाव चढ़ते हैं पर इस बार हालात अलग हैं। फसलों का उत्पादन भरपूर होने से बाजार में सब्जियों की आवक जबरदस्त है। फसल खराब न हो और लागत निकल जाए, इसलिए किसान रियायती दर पर उनकी बिक्री कर रहे हैं।
विज्ञापन

डेलापीर सब्जी मंडी के विक्रेता शुजा उर रहमान के मुताबिक अबकी बार आसपास के जिलों से सब्जियों की भरपूर आपूर्ति हो रही है। अगर किसान फसल को अच्छी कीमत में बिक्री के लिए रोकें तो भीषण गर्मी में उनके खराब होने या मुरझाने की आशंका है। लिहाजा, वे ऊंची कीमत के बजाय लागत निकालने के फेर में हैं। बताया कि अप्रैल में सब्जियों के भाव में तेजी थी। मई की शुरुआत में भी यही हाल रहा पर पर अब भाव कम हुए हैं। वहीं, अबकी साल सहालग का सीजन भी नहीं है।
बीते साल अप्रैल-मई में खूब बारिश होने से खेतों में फसल खराब हो गई थी। लिहाजा, बाजार में आवक कम होने से कीमतें तेज थी। इस बार फसल खराब नहीं हुई पर गर्मी के चलते बेकार होने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। लिहाजा, इस बार भाव कम हैं।
विज्ञापन


प्री मानसून तक सस्ती रहेंगी सब्जियां, फिर बढ़ेंगे भाव
सब्जी विक्रेता दुर्गेश के मुताबिक स्थानीय आवक होने से माल भाड़ा भी कम लगता है। एलन क्लब सब्जी मंडी में कई किसान सिर्फ लागत निकालने के लिए पहुंच रहे हैं पर आलू और प्याज की कीमतों में तेजी है। आलू थोक पांच किलो सौ रुपये में और फुटकर में 25 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। प्याज प्रति किलो 25 से 30 रुपये बिक रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें