फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fahmi Badayuni: 'मजहब पता चला जो मुसाफिर की लाश का, चुपचाप आधी भीड़ घरों को चली गई'

Tue, 22 Oct 2024 12:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

फहमी बदायूंनी के निधन को अंतरराष्ट्रीय शायर वसीम बरेलवी ने एक बड़ी क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि फहमी साहब ने अपनी जिंदगी बड़ी खामोशी से गुजारी और मंजर-ए-आम (सार्वजनिक मंच) पर काफी देरी से आए।
विज्ञापन
शायर फहमी बदायूंनी के निधन पर वसीम बरेलवी ने जताया दुख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मजहब पता चला जो मुसाफिर की लाश का, चुपचाप आधी भीड़ घरों को चली गई। मशहूर शायर फहमी बदायूंनी के शेर की इन पंक्तियों के कायल अंतरराष्ट्रीय शायर प्रोफेसर वसीम बरेलवी भी हैं। करीब नौ साल पहले उन्होंने दिल्ली में एक समारोह में ये शेर सुना था। उसके बाद कई कार्यक्रमों में दोनों की मुलाकात हुई और दोनों ने एक-दूसरे को सुना।

विज्ञापन


फहमी बदायूंनी के निधन को अंतरराष्ट्रीय शायर वसीम बरेलवी ने एक बड़ी क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि फहमी साहब ने अपनी जिंदगी बड़ी खामोशी से गुजारी और मंजर-ए-आम (सार्वजनिक मंच) पर काफी देरी से आए। उनकी पहली मुलाकात दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में हुई थी। मुशायरे की सदारत वसीम बरेलवी ही कर रहे थे। इस वजह से उन्होंने ऐसे शायरों को बुलाया था जो बहुत अच्छे थे, लेकिन उनको शोहरत नहीं मिल रही थी। 

बरेली में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 11वीं के छात्र की मौत, दूसरा गंभीर घायल
विज्ञापन


इसी कार्यक्रम में उन्होंने पहली बार फहमी बदायूंनी को सुना था। उन्होंने कई अच्छे शेर पढ़े थे, लेकिन उनके एक शेर से वसीम बरेलवी काफी प्रभावित हुए थे। तब उन्होंने फहमी बदायूंनी से कहा था कि आप छिपे हुए क्यों हैं...। 

विज्ञापन

इस पहली मुलाकात के बाद गाजियाबाद में हुए मुशायरे में फिर फहमी बदायूंनी को बुलवाया गया, जहां मोरारी बापू ने भी उनके शेर को खूब सराहा। इसके बाद वह अपने शेरों की वजह से सोशल मीडिया पर छा गए। उन्होंने कहा कि फहमी बदायूंनी बहुत अच्छे शायर थे। उन्होंने बदायूं की विरासत को अपने शेरों के जरिये जिंदा रखा। 

हमारा काफी बड़ा नुकसान हुआ है, कोई नहीं समझेगा
वसीम बरेलवी कहते हैं कि हमारा बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। फहमी बदायूंनी एक नेकदिल और खामोश मिजाज शायर थे। उनकी पकड़ उर्दू शायरी में किसी से छिपी नहीं है। वह आगे भी काफी मुकाम हासिल करते। अभी तो उनका नौ से 10 साल का ही सफर लोगों ने देखा था। उन्होंने रिवायतों को नए तरीकों से पेश किया, यह उनका बड़ा कारनामा था। फहमी बदायूंनी के जाने से शेरों का, गजल और हमारे मंच का बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें