फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फोन पर कोतवाल ने की अभद्रता तो थाने पहुंचे ब्लाॅक प्रमुख

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। बिना वजह कार्यकर्ता की बाइक पुलिस थाने ले आने के मामले में जब कोतवाल ने मझगवां के ब्लॉक प्रमुख की कॉल पर अभद्रता की तो वह अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए और कोतवाल से कहासुनी हुई। बाद में कोतवाल ने अपनी गलती स्वीकार की तो कार्यकर्ता वापस लौट आए।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम पशुधन मंत्री के बेटे व मझगवां ब्लाॅक प्रमुख यशवंत सिंह को नगरिया स्थित कैंप कार्यालय पर आकर एक कार्यकर्ता ने बताया कि उनकी बाइक पुलिस ले आई है। इस मामले में ब्लाॅक प्रमुख ने इंस्पेक्टर को फोन किया तो उन्होंने फोन काट दिया। बाद में कॉल रिसीव करने पर ब्लाॅक प्रमुख द्वारा परिचय देने के बाद भी कोतवाल ने उनके साथ अभद्रता की तो वे दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंच गए। कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद वहां पहुंचे कोतवाल ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी, तब कार्यकर्ता वापस लौट आए। इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि वे एक जुलूस में थे। फोन आने पर शोर शराबा के बीच कुछ सुन नहीं सके। गलतफहमी हो गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें