फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार ने राशन देने से मना किया तो महिलाओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
कोटेदार की दुकान पर हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते हुए दुकान पर जमा हुई भीड़
विज्ञापन

महिलाओं ने लगाया रुपये मांगने, कम तौल और गालीगलौज करने का आरोप

बरेली। लॉकडाउन के दौरान गरीब और असहाय परिवारों की परेशानियों के देखते हुए शासन ने कुछ दिन पहले मुफ्त राशन बांटने की अनुमति दी थी, लेकिन कुछ कोटेदारों की लापरवाही के कारण कई परिवारों को अब भी राशन नहीं मिल पा रहा है। कोटेदारों के रुपये मांगने, कम तौल और अभद्रता करने की लगातार शिकायतें आ रही हैं। शुक्रवार को वंशी नगला में राशन न मिलने पर महिलाओं ने राशन दुकान पर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया। पहले भी कोटेदार की शिकायतें अधिकारियों तक पहुंचीं हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान दिहाड़ी मजदूरी करके परिवार पालने वाले लोगों के सामने खासी परेशानियां खड़ी हो गई हैं। इसे देखते हुए शासन ने कोटे से मुफ्त राशन बांटने के अनुमति दी थी, लेकिन कोटेदारों की लापरवाही के चलते कई परिवारों को इसका फायदा नहीं मिल रहा है। कोटेदार लोगों से रुपये मांग रहे हैं। राशन भी कम तौल रहे हैं। कुछ दबंग कोटेदार तो राशन देने से ही इंकार कर रहे हैं। शुक्रवार को सुभाषनगर क्षेत्र के वंशी नगला में कोटेदार की दुकान पर पहुंचीं महिलाओं को राशन देने से इंकार कर दिया गया तो उन्होंने वहां जमकर हंगामा किया। इसके बाद आसपास के लोगों को भीड़ जमा हो गई। महिलाओं ने आरोप लगाया कि कोटेदार ने उन्हें राशन देने से मना कर दिया। साथ ही विरोध करने पर गालीगलौज की। पहले भी शिकायतें मिलने पर बृहस्पतिवार को ही अधिकारियों ने कोटेदार को जमकर फटकारा था, लेकिन उसकी मनमानी जारी है। भीड़ इकट्ठा होने की सूचना पर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को वहां से हटाया। साथी ही लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें