फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम साहब आए तो हाईवे  किनारे बदल गया नजारा

Mon, 22 May 2017 01:28 AM IST
When the CM arrives, the highway Turnover
विज्ञापन
When the CM arrives, the highway Turnover - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आगमन से पहले पीलीभीत बाईपास और एयरफोर्स गेट से डेलापीर मंडी तक नजारा ही बिल्कुल बदला नजर आया। गीता टाकीज पर हर रविवार को लगने वाला संडे बाजार बंद रहा। 
विज्ञापन

शहामतगंज फल मंडी से लेकर सेटेलाइट चौराहा तक सड़क साफ सुथरी और अतिक्रमण मुक्त नजर आई। सेटेलाइट चौराहा तो बिल्कुल चमाचम नजर आया। रविवार को यहां न तो अवैध तरीके से टैंपो खड़े हुए और न ही सड़क पर लगने वाले फल वाले ठेले। यूनिवर्सिटी तक सड़क अतिक्रमण मुक्त रही। ढाबों को बंद करा दिया गया। बीसलपुर चौराहा पर मजदूरों तक को खड़े नहीं होने दिया। यूनिवर्सिटी गेट से फिनिक्स मॉल तक की स्थिति अलग थी। खोखे और ढाबे हटाए तो नहीं, लेकिन उन पर पर्दा डाल दिया गया। एयरफोर्स गेट वाले रोड पर वैसे अतिक्रमण रहता था, लेकिन रविवार को यहां फर्नीचर की दुकानें व्यवस्थित थीं। डेलापीर मंडी को जाने वाली रोड पर गंदगी पड़ी रहती थी, यहां फल मंडी के सामने न तो अतिक्रमण दिखा और न ही सड़क किनारे कचरा। जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें