फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डीजे बजाने पर टोका तो खुराफातियों ने जुलूस कमेटी वालों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। तेज आवाज में डीजे बजाने पर जुलूस कमेटी के लोगों ने विरोध किया तो अंजुमन में शामिल खुराफातियों ने कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की पिटाई कर दी। कमेटी के सचिव ने बारादरी थाने में चार नामजद व 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कटरा चांद खां निवासी अंजुम ने बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को बताया कि वह अंजुमन इत्तेहादुल मुस्लमीन जुलूस कमेटी के सचिव हैं। अंजुम ने बताया कि डीजे पर प्रतिबंध के बावजूद अंजुमन लश्कर ए अब्बास के सदस्य तेज आवाज में डीजे बजाते हुए जबरन घुस आए। जबकि ये अंजुमन इस आयोजन का हिस्सा भी नहीं थी। लोगों को समझाने का प्रयास किया तो अंजुमन लश्कर ए अब्बास के अध्यक्ष फैसल, सदस्य कैफ साबरी, फैजान, मुशाहिद गद्दी और पचास अज्ञात लोग संचालन कमेटी के लोगों को धमकी देने लगे। कमेटी के पदाधिकारियों की पिटाई की गई। शोएब ने पुलिस को सूचना देने के लिए मोबाइल निकाला तो छीन लिया गया। बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर अंजुमन लश्कर ए अब्बास में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें