फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रेड लाइसेंस का फाॅर्म भरने के लिए बनाया जाएगा काउंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ट्रेड लाइसेंस का फाॅर्म भरने के लिए काउंटर बनाया जाएगा। ठेलों से लेकर छोटी दुकानें और फैक्टि्रज तक के लाइसेंस नगर निगम बनवाएगा। उपनगर आयुक्त व लाइसेंस प्रभारी पूजा त्रिपाठी ने बताया कि शासन की ओर से ट्रेड लाइसेंस की श्रेणियों को लागू किया गया है। लाइसेंस बनाने के लिए पहले ऑनलाइन आवेदन साइट पर होता था, जो अभी काफी व्यस्त चल रही है। इसी वजह से ऑफलाइन लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया को शुरू किया जा रहा है। इसमें एक फाॅर्म जमा करना होगा, जिसके बाद आरआई की जांच रिपोर्ट के आधार पर उपभोक्ता को लाइसेंस मुहैया करा दिया जाएगा। पूजा त्रिपाठी ने बताया कि लाइसेंस पहले भी बनते थे, लेकिन जनता पहले की तरह इतनी जागरूक नहीं थी। अब शासन की गाइडलाइन के तहत सभी के पास ट्रेड लाइसेंस होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अनुमानित तौर पर कार्यों के हिसाब से शहर में अभी सिर्फ 20 प्रतिशत ही ट्रेड लाइसेंस बनें होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें