फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा शासन में हत्याएं होती थीं तो आजम खां के फोन पर बैरंग लौटता था दरोगा : स्वतंत्र देव सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सिंचाई एवं जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बृहस्पतिवार को सपा-कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज कानून का राज है, घटनाएं होती रहती हैं लेकिन कानून निष्पक्ष है। यह सपा का शासन नहीं है कि मथुरा, बरेली, मुरादाबाद, रामपुर में हत्याएं हो जाती थीं और आजम खां के फोन पर दरोगा तुरंत घटनास्थल से बैरंग लौट जाता था। भाजपा शासन में यदि घटना होगी तो अपराधी को दंड और पीड़ित को न्याय मिलेगा।
विज्ञापन

मंत्री सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने अभिनेत्री दिशा पाटनी के आवास पर फायरिंग और दो शूटरों के गाजियाबाद में एनकाउंटर के सवाल पर कहा कि भाजपा के सख्त शासन का परिचय देकर सपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने सपा के कद्दावर नेता एवं पूर्व मंत्री आजम खां का नाम लेकर कहा कि सपा सरकार में जब कोई घटना होती थी तो आजम खां के फोन पर दरोगा घटनास्थल से लौट जाता था। लेकिन, योगी सरकार में ऐसा नहीं है, लोग अपने को सुरक्षित भी महसूस कर रहे हैं।
मंत्री ने पत्रकारों से सवाल किया देखिए बरेली में बताने की जरूरत नहीं है, पहले यहां किसका राज रहता था और आज किसका राज है? आज कोई है जो कानून हाथ में लेकर कहे कि थाना खाली कराे, मैं चलाऊंगा थाना...। चाहे जिला पंचायत हो, ब्लॉक प्रमुखी या ग्राम प्रधान के चुनाव अथवा विधान सभा एवं लोक सभा क्षेत्र के चुनाव हों, पुलिस गुंडई करती थी। आज भाजपा शासन में कानून का राज है, सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास के साथ काम हो रहा है। मंत्री ने दावा किया कि आठ लाख नियुक्तियां हुई हैं, कोई यह नहीं कह सकता है कि एक रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है या जातिवाद के नाम पर किसी परिवार के व्यक्ति को नौकरी मिली है। उन्होंने राहुल गांधी के वोट चोर के आरोप की बात पर कहा, कांग्रेस ही लूट करती थी। आज निष्पक्ष और पारदर्शी व्यवस्था है, इसलिए उनको पसीना छूट रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें