बदायूं के बारादरी इलाके का युवक अपनी पत्नी को घर में छोड़कर काम करने सऊदी अरब चला गया। इसका फायदा उठाकर उसके बड़े भाई ने पत्नी से छेड़खानी की। विवाहिता का आरोप है कि ससुरालवालों ने उससे दहेज की मांग की। युवक ने लौटकर अपने भाई, बहन के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
युवक ने बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय को बताया कि वह सऊदी अरब में काम करने गया था। छुट्टी में वह घर आया तो पता चला कि उसकी पत्नी के साथ बड़े भाई ने अश्लील हरकत की है। दहेज की मांग करते हुए पत्नी को घर से निकाल दिया। युवक पत्नी के मायके जाकर उसके साथ रहने लगा। नौ जनवरी को युवक अपनी पत्नी के साथ सैलानी जा रहा था तभी बड़े भाई और बहन ने उसे रोककर अभद्रता की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।