फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: क्षतिग्रस्त पाइपलाइन से हुए कीचड़ में गिरे बीडीओ तो शुरू हुई मरम्मत

Wed, 04 Dec 2024 01:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। आलमपुर कोट गांव में ओवरहेड टैंक की क्षतिग्रस्त पाइपलाइन से हुए कीचड़ में मंगलवार को खंड विकास अधिकारी की गाड़ी फंस गई। उतरते समय फिसलने की वजह से वह चोटिल भी हो गए। इसके बाद जिम्मेदारों ने पाइपलाइन की सुध ली। यहां मरम्मत शुरू करा दी गई है। जल्द ही काम पूरा होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

ब्लाॅक क्षेत्र के गांव आलमपुर कोट में जल निगम ने ओवरहेड टैंक बनवाया था। इससे मजरा निसरतगंज को भी आपूर्ति दी जाती है। यह पाइपलाइन पिछले दो माह से क्षतिग्रस्त है। इससे न सिर्फ पानी बर्बाद हो रहा था, बल्कि कीचड़ होने से ग्रामीणों का आवागमन भी पूरी तरह बंद हो गया है। ग्रामीणों ने जल निगम से कई बार शिकायत की मगर, सुनवाई नहीं हुई।
मंगलवार को बीडीओ रामनगर ओमप्रकाश आलमपुर गांव के मजरा निसरतगंज में निरीक्षण के लिए जा रहे थे। कीचड़ में उनकी गाड़ी भी फंस गई। उतरते समय पैर फिसलने की वजह से बीडीओ गिरकर मामूली रूप से चोटिल भी हो गए। बीडीओ ने मौके से ही कॉल करके मुख्य विकास अधिकारी को पूरे मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन

सीडीओ ने जल निगम के जेई को फटी हुई पाइपलाइन को तुरंत ठीक के निर्देश दिये। दोपहर बाद ही यहां काम शुरू हो गया। बीडीओ ओमप्रकाश ने बताया कि गाड़ी से उतरते समय गिरने की वजह से उन्हें मामूली चोट आई है। जल्द ही पाइपलाइन को सही कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें