फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रास्ते से हटने के लिए कहा तो दबंगों ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। रास्ते से हटने के लिए कहा तो दबंग ने अपने साथियों संग व्यापारी पर हमला कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कादरगंज निवासी चंद्रेश और अर्पित ने बताया कि शनिवार सुबह नौ बजे वह कार द्वारा गांव से फरीदपुर अपनी फर्नीचर की दुकान पर जा रहे थे। तभी रास्ते में गांव का ही राजवीर रास्ते में बाइक खड़ी कर रखा था। रास्ते से बाइक हटाने की बात कहने पर वह गाली-गलौज करने लगा। इसके विरोध पर आरोपी ने अपने अन्य तीन साथियों को बुलाकर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने राजवीर, दीपेश, राजेश्वर, रामवीर व सतेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें