फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: काला बछड़ा आगे आया तो डिप्टी सीएम ने बदल दी कार, पीलीभीत बाइपास पर हुआ घटनाक्रम

Sat, 10 Jan 2026 10:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में पीलीभीत बाइपास पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की कार आगे अचानक काला बछड़ा आ गया। यह घटनाक्रम उस वक्त हुआ, जब डिप्टी सीएम एक दिवसीय दौरे के बाद बरेली एयरपोर्ट पर जा रहे थे। इसके बाद डिप्टी सीएम ने अपनी कार बदल दी और दूसरी कार से एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। 
विज्ञापन
डिप्टी सीएम की कार - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में शनिवार को शाम छह बजे हवाई अड्डे की ओर जाते वक्त अचानक काला बछड़ा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की गाड़ी के आगे आ गया। घटनाक्रम के बाद डिप्टी सीएम दूसरी कार में सवार होकर आगे बढ़ गए। फ्लीट के साथ चल रहे सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क पर बछड़ा आ गया था तो कार बदली गई। उन्होंने इसे सामान्य मामला बताया है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अपना एक दिवसीय दौरा निपटाकर शहर से हवाई अड्डे की ओर निकल रहे थे। उनकी कार के आगे-पीछे फ्लीट की गाड़ियां चल रही थीं। पुलिस भी रास्ते पर तैनात थी, लेकिन नगर निगम की टीम सक्रिय न होने से छुट्टा पशु सड़क पर ही विचरण कर रहे थे। 

पीलीभीत हाईवे पर बजरंग ढाबे के पास डिप्टी सीएम की गाड़ी के आगे एक काले रंग का बछड़ा आ गया। ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाया तो डिप्टी सीएम चौंक उठे। उन्होंने जानकारी ली तो पता लगा कि बछड़ा पूरी तरह सुरक्षित है। गाड़ी भी सुरक्षित थी, लेकिन डिप्टी सीएम दूसरी गाड़ी से हवाई अड्डे की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें