सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह रविवार के दिन गेहूं तौल केंद्रों का निरीक्षण करने निकल पड़े। जब उन्हें बताया गया कि आज तो छुट्टी रहती है तो उन्होंने चिंता जताते हुए का कि जब किसानों की छुट्टी नहीं होती तो केंद्रों पर छुट्टी क्यों होगी। उन्होंने रविवार को भी गेहूं खरीद केंद्र खोलने के निर्देश दिए। एक तो वैसे ही खरीद के लिए दिन कम हैं ऊपर से अगर अवकाश में निकाल देंगे तो खरीद क्या होगी।
दोपहर करीब 2 बजे मंत्री का काफिला सोसायटी व मंडी समिति में गेहूँ खरीद केन्द्रों पर पहुंचा तो केंद्र बंद मिला। उन्होंने हैरत जताते हुए सभी दिन खरीद केंद्र खुलने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने रामनगर व राजपुरकलां के आस पास दो केंद्र और खुलवाने का आश्वासन दिया। कार्यकर्ताओं और किसानों को संबोधित करते हुए धर्मपाल सिह ने कहा कि आंवला पिछले 15 सालों से विकास की राह देख रहा है। उन्होंने घोराघाट पुल, कैलाश मणि पुल का प्रस्ताव बनाकर शीघ्र की इसका निर्माण शुरू कराने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही गैनी से आगे रामगंगा पर पुल बनाने की बात भी कही इस पुल के निर्माण से क्षेत्र की जनता को काफी लाभ मिलेगा इस पुल के निर्माण हो जाने से आंवला से बरेली की दूरी मात्र 22 किमी हो जायेगी। साथ ही हरिबाबा बांध बनाये जाने की भी बात उन्होंने कही। सिंचाई की सुविधाएं बढ़ाने की बात आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि मुरादाबाद से एक नहर शाहबाद-आंवला व देवचरा तक निकाली जायेगी कबीना मंत्री ने कहा कि आंवला एक प्राचीन व ऐतिहासिक एवं महाभारत कालीन क्षेेत्र है अहिच्छत्र को सांस्कृतिक धरोहर के रूप में सहेजने का कार्य हमारी सरकार करेगी एवं लीलौर झील में पानी भर कर इसको पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजीव सक्सेना, सुदेश सिंह चौहान, डा. इंद्रपाल सिंह, नरेंद्र सिंह राजपूत, अंकुर वर्मा, मनोज मौर्य, नत्थू सिंह लोधी, मित्रपाल, रामनिवास मौर्य आदि मौजूद रहे।