सीताराम सक्सेना को किया सम्मानित
मैच के दौरान बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सीताराम सक्सेना को क्रिकेट के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि और देव मूर्ति ने उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान किया। 1965 से क्रिकेट से जुड़े सक्सेना वर्ष 2010 से सचिव के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इससे पहले मैच का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि डीआईजी अजय कुमार साहनी ने किया।
अगले माह से वहां डे-नाइट मैचों की सुविधा भी शुरू करने की घोषणा की गई। बीसीए संरक्षक आदित्य मूर्ति ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान ट्रस्टी ऋचा मूर्ति, देविशा मूर्ति, इंजीनियर सुभाष मेहरा, डॉ. निर्मल यादव, आईएमए अध्यक्ष डॉ. अतुल, डॉ. अंशू अग्रवाल, डॉ. आरके सिंह, आईडीए अध्यक्ष डॉ. राहुल बोरा, डा योगेश प्रसाद, विभोर गोयल आदि मौजूद रहे।