प्रेमनगर में दर्ज मुकदमे में 22 आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट
प्रेमनगर में दरोगा प्रमोद कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया, जिसमें 24 लोगों को नामजद किया गया। बाकी कई को अज्ञात में शामिल किया गया। इस मुकदमे की विवेचना इंस्पेक्टर क्राइम प्रमोद कुमार ने की। इसमें से उन्होंने 22 आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल की। इसमें मौलाना तौकीर रजा, इम्तियाज अली, मुहम्मद इमरान, मुसीर आलम, फिरोज हुसैन, अनवर हुसैन, आशिफ, समीर अली, अमान हुसैन, कसान हुसैन, फैजान सकलैनी, मुनीर इदरीशी, नदीम खां, नफीस खां, फरहान खां, फैजूल नबी खां, अनीस सकलैनी, आरिफ, जुनैद अली खां, अफजाल बेग, फरहत, और शीफले उर्फ सफी अहमद को आरोपी बनाया गया है।
किला थाने में दर्ज उपद्रव के मुकदमे को दरोगा राहुल ने लिखाया था। इसमें तीन लोगों को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात को आरोपी बनाया गया था। इस मामले की विवेचना एसएसआई हेमराज ने की। उन्होंने अभी तक सात लोगों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल की है।