फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गन्ना क्रय केंद्रों पर उठान धीमी होने से तौल प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। क्षेत्र में गन्ना क्रय केंद्रों पर ट्रांसपोर्ट और लेवर न होने से तौल प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि एलएच शुगर मिल, द्वारिकेश शुगर मिल, धामपुर बॉयो ऑर्गेनिक लिमिटेड मीरगंज और एलएस शुगर मिल पीलीभीत ने अपने-अपने गन्ना क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू कर दी है। लेकिन अभी गन्ना उठान को लेकर ट्रांसपोर्ट और लेवर की व्यवस्था अभी ठीक नहीं हो पाई है। इससे क्रय केंद्रों पर गन्ना की खरीद धीमी चल रही है। किसानों को 200 क्विंटल गन्ने की तौल का इंडेंड जारी किया गया है। किसानों ने गन्ने की फसल को पहले ही कोल्हुओं पर तौल करा दी है। अगेती फसल को अभी किसान नहीं डाल रहे हैं, जिससे गन्ना क्रय केंद्रों पर गन्ना की तौल कम हो रही है।
विज्ञापन

एलएस चीनी मिल पीलीभीत के लाइन इंस्पेक्टर अभिषेक तिवारी ने बताया कि नवाबगंज में एक दर्जन गन्ना क्रय केंद्र खोले गए हैं, जिसमें गन्ना क्रय केंद्रों पर लेवर और ट्रांसपोर्ट की कुछ समस्या आ रही है। कुछ जगह पर लोडर लगा दिए गए हैं। गन्ना की तौल में अब तेजी आ गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें