बहेड़ी। एसडीएम ने बृहस्पतिवार सुबह तड़के यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर ओवरलोड वाहन और अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया। उन्होंने नारायण नगला घाट पर बैलगाड़ी, ट्रैक्टर-ट्राॅली और छोटा हाथी को अवैध खनन करते हुए पकड़ा।
एसडीएम और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर ने बताया कि उन्होंने सुबह चार बजे यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर ओवरलोड वाहनों की जांच की। उत्तराखंड से रेता-बजरी लेकर आ रहे डंपर, ट्रैक चालकों में अफरा-तफरी रही। सभी ने अपने वाहनों को उत्तराखंड में ही रोक लिया। इसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नारायण नगला घाट पहुंची। वहां पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक पिकअप, चार बैलगाड़ी को अवैध रूप से खनन करते हुए पकड़ा। मामले की सूचना खनन अधिकारी को कार्रवाई के लिए दी गई। पकड़े गए सभी वाहनों को तत्काल प्रभाव से सीज किया गया। संवाद
रुड़की गांव में नदी किनारे खनन की शिकायत
बहेड़ी। रुड़की गांव में काफी समय से अवैध खनन की शिकायत मिली है, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। एसडीएम ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। खुफिया तौर पर एक टीम लगाई गई है। संवाद