फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हफ्ता नहीं दिया तो दरोगा ने दुकानदार को पीट दिया

Sat, 05 Nov 2016 01:34 AM IST
बरेली, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एक दुकानदार को दरोगा की ओर से मांगे जा रहे पांच हजार रुपये न देना मंहगा पड़ गया। आरोप है कि दरोगा ने दुकानदार को पीटकर उसका ठेला पलट दिया। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। व्यापारी सड़क पर उतर आए। ब्लाक प्रमुख और सपा नेता राजीव गुप्ता ने सीओ से इस बारे में बात की तो दरोगा को फटकार लगाई गई। 
विज्ञापन

सिरौली चौराहे पर कस्बे का ही संजीव कुमार पकौड़ियों का ठेला लगाता है। आरोप है कि चौराहे पर ठेला लगाने के एवज में थाने का एक दरोगा उससे कई दिनों से पांच हजार रुपये मांग रहा था। दरोगा के बार-बार जोर देने पर भी जब संजीव इतनी बड़ी रकम का  इंतजाम नहीं कर सका तो आरोप है कि शुक्रवार दोपहर तकरीबन 12 बजे दरोगा कई सिपाहियों को लेकर पहुंचा और रुपये मांगने लगा। ठेले वाले ने रकम देने में आनाकानी की। यह भी कहा कि अगर मैंने ठेला लगाकर अतिक्रमण किया है तो बगल में खड़े बाकी ठेले वाले भी अतिक्रमण कर रहे हैं। हटवाएं तो सभी को, सिर्फ मेरे ऊपर ही गाज क्यों गिराई जा रही है। आरोप है कि ठेले वाले की दलीलों से दरोगा आगबबूला हो उठा। संजीव को खींचते हुए धक्का दे दिया, पकौड़ियों से भरा थाल और बर्तन, बनाने-बेचने का सामान सड़क पर फेंक दिया। गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी भी दी। सरेबाजार पुलिस की इस दबंगई को देखकर आसपास के दुकानदारों में भी आक्रोश फैल गया। उद्योग व्यापार मंडल के  नगर अध्यक्ष रामनरायन गुप्ता, तहसील प्रभारी सर्वेश गुप्ता आदि भी पहुंच गए। थाना प्रभारी देशपाल सिंह से मिलकर दरोगा के खिलाफ नाराजगी जताई। बाद में सीओ गिरीश कुमार सिंह से भी फोन पर बात की। सीओ-एसओ ने आरोपी दरोगा को कड़ी फटकार लगाने और आइंदा ऐसी हरकत न करने का भरोसा दिलाया। इस पर दोनों पक्षों में सुलह करवा दी गई है। सुलह होने पर पीड़ित ठेले वाले ने आरोपी दरोगा के विरुद्ध कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें