फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरातघर की जगह बना दिया कूड़ाघर, अब दुर्गंध से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक के गांवों का ऑडिट शुरू, टीम को लमकन में मनरेगा कार्यों के सत्यापन में मिलीं खामियां
विज्ञापन

शाही। ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में वर्ष 2025-26 मे मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों का सोशल ऑडिट शुरू हो गया है। मंगलवार को टीम ने चकरपुर उर्फ लमकन गांव में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों का सत्यापन किया। यहां बरातघर की जगह कूड़ाघर मिला। जगह-जगह कूड़े के ढेर व दुर्गंध पर लोगों ने आपत्ति जताई। इस तरह यहां अन्य खामियां भी मिलीं।
टीम को सत्यापन के दौरान चकरपुर उर्फ लमकन के कुछ स्थानों पर अभिलेखों के अनुसार कार्य मौके पर नहीं मिले, जबकि कई जगह पौधरोपण भी नहीं मिला। ग्रामीणों के मुताबिक, कुछ समय पहले इन स्थानों पर पौधे लगाए गए थे। सोशल ऑडिट के दौरान गांव में जगह-जगह कूड़े के ढेर पड़े होने पर काफी ग्रामीणों ने आक्रोश जताया।
विज्ञापन

गांव के इरशाद ने बताया कि उन्होंने दो माह पहले 1076 पर शिकायत की थी, लेकिन अब तक कूड़े के ढेर नहीं हटाए गए। गांव में प्राथमिक और जूनियर विद्यालय के साथ ही नजदीक में यूनानी एवं आयुष्मान मंदिर भी है। ग्रामीणों का कहना है कि इन संस्थानों की बाउंड्री से सटे कूड़े के ढेर से उठने वाली दुर्गंध के कारण स्वास्थ्य कर्मियों, मरीजों और स्कूली बच्चों को परेशानी हो रही है।
फुरकान, गफ्फार, गेंदन लाल आदि का आरोप है कि आबादी के नजदीक इस जगह पर बरातघर की बजाय कूड़ाघर बना दिया गया है। अब यहां आसपास रहने लोगों का दुर्गंध से रहना मुश्किल हो रहा है।
-
मामले की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी

सोशल ऑडिट टीम के इंचार्ज भगवान दास गंगवार ने बताया कि जांच में कुछ स्थानों पर मनरेगा के कार्य सही मिले हैं, जबकि कुछ मामलों में लोगों ने आपत्तियां दर्ज कराई हैं। पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

-
अब 16 अक्तूबर को धंतिया गांव का होगा ऑडिट
शाही। ऑडिट टीम के इंचार्ज भगवान दास गंगवार ने बताया कि फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक क्षेत्र के गांवों का ऑडिट करने के लिए चार टीमें कार्य कर रही हैं। इसी माह अगरास और बल्लिया गांव का भी ऑडिट उनकी टीम के द्वारा किया जा चुका है। इन गांव में सामान्य तौर पर मनरेगा के तहत किए गए कार्य मौके पर सही मिले। अब 16 अक्तूबर को धंतिया गांव का सोशल ऑडिट संपन्न किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें