फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वेबसाइट ने दिया धोखा, भटकते रहे उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बिजली निगम की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के पहला चरण की अंतिम तिथि अब तीन जनवरी तक बढ़ा दी गई है। इससे अब तक लाभ न ले पाने वाले उपभोक्ताओं को सहूलियत होगी। बुधवार को बिजली निगम की वेबसाइट भी धोखा दे गई। इस कारण उपभोक्ताओं को भटकने के लिए मजबूर होना होना। अंतिम दिन होने के चलते सर्किट हाउस और रामपुर गार्डन स्थित अभियंताओं के कार्यालयों पर उपभोक्ताओं की लाइन लगी रही।
विज्ञापन

पहले चरण में अब तक 70 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है। इससे बिजली निगम को बकाया के 92 करोड़ रुपये मिले हैं। 75 करोड़ रुपये से ज्यादा की छूट दी जा चुकी है।
अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि ओटीएस के पहले चरण में बकाया बिजली बिल पर ब्याज में 100 और मूलधन पर 25 प्रतिशत की छूट की व्यवस्था है। इसके अलावा बिजली चोरी के जुर्माने में भी 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। चार जनवरी से शुरू होने वाले दूसरे चरण में छूट कम हो जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दोपहर के समय सर्वर पर भार ज्यादा होने के कारण कुछ देर के लिए दिक्कत रही, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई। तिथि में विस्तार से संबंधित आदेश देर शाम मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें