अगेती सरसों को नुकसान, गेहूं के लिए संजीवनी
कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. रंजीत के मुताबिक बारिश गेहूं, चना, मटर और सब्जियों की फसल के लिए लाभदायक है। ज्यादा बारिश होने पर जलनिकासी जरूरी है। बारिश से सिंचाई की चिंता दूर हुई पर जलभराव से सब्जियों की फसल खराब हो सकती है। अगेती सरसों, जिनमें फूल या फली लगी है, उसके खराब होने की संभावना है।
बीमार बनाएगा मौसम
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. राहुल बाजपेई ने बताया कि तीन दिन पहले तक घना कोहरा फिर चटक धूप और अब बारिश होने से तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। इस दौरान बुजुर्गों और बच्चों को सावधानी बरतने की जरूरत है। धूप निकलने पर भी हल्के गर्म कपड़े पहने रहें। सुबह-शाम घर से बाहर निकलने से बचें। अनदेखी पर तेज बुखार, शरीर में दर्द, आंखों में जलन, निमोनिया, कोल्ड डायरिया की चपेट में आने की आशंका है।