फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: बरेली में हर दिन करवट बदल रहा मौसम, 24 मई तक बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत

Wed, 21 May 2025 07:29 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली जिले में लू का अलर्ट अब नहीं है, लेकिन पारा चढ़ने से गर्मी का प्रकोप बरकरार है। इस बीच मौसम विभाग ने चार दिन तक बारिश के आसार जताए हैं। 
विज्ञापन
Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में आंधी-बारिश के पूर्वानुमान के बीच मौसम हर दिन करवट बदल रहा है। हल्के बादल मंडराने के बावजूद पारा में बढ़त जारी है। हालांकि, मौसम विभाग ने चार दिन तक गरज चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया है। बुधवार को सुबह ही से हवा चल रही है। बादलों की आवाजाही भी जारी है। 

विज्ञापन


इससे पूर्व मंगलवार को सुबह से शाम तक तेज धूप रही और पारा में एक डिग्री बढ़त हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, पुरवा हवा से नमी का स्तर कम हो रहा है। जिससे बादल मंडराने पर भी गर्मी सता रही है। फिलहाल जिले में लू का अलर्ट अब नहीं है।

चार दिन बाद आंशिक पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश करने के बाद तेज हवा चलेगी और अनुकूल माहौल बनने पर बारिश के आसार हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 38.3 डिग्री और न्यूनतम सामान्य से दो डिग्री अधिक 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नमी का स्तर 46 फीसदी रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें