शाहजहांपुर में बारिश ने मौसम का बदला मिजाज
शाहजहांपुर में सोमवार को दोपहर 12 बजे के बाद बारिश शुरू होने से मौसम का मिजाज बदल गया। एक दिन पहले उमस और गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली। रक्षाबंधन पर भाइयों के घर जाने वाली बहनों को भीगना पड़ गया। उन्होंने बारिश में भीगते हुए भाई के घर पहुंच कर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। बारिश को लेकर मौसम वैज्ञानिक पहले से ही संभावना जता रहे थे।
बारिश होने से शहर की सड़कों के गड्ढों में पानी भर गया और कीचड़ होने से लोगों का चलना मुश्किल हो गया। सबसे ज्यादा खराब स्थिति सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदकर डाली गई सड़कों की हुई। इनमें गोविंदगंज में अशोक स्तंभ से कहचरी को जाने वाला मार्ग पर जलभराव और कीचड़ होने से सभी को दिक्कत हुई।