फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: मौसम ने फिर मारी पलटी, बरेली और बदायूं में छाया घना कोहरा, ठंड में इजाफा

Thu, 29 Jan 2026 10:49 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली/बदायूं

सार

जनवरी के आखिरी सप्ताह में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। बारिश और धूप के बाद बृहस्पतिवार को सुबह फिर कोहरा छा गया। बरेली और बदायूं जिले में सुबह साढ़े 10 बजे के बाद भी धूप नहीं निकली। सर्दी में इजाफा होने से लोग ठिठुरते दिखे।    
विज्ञापन
बदायूं में छाया कोहरा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली समेत रुहेलखंड क्षेत्र में मौसम ने फिर पलटी मारी है। बरेली में बृहस्पतिवार को सुबह से ही घना कोहरा छा गया, जिससे दृश्यता कम रही। सर्दी में इजाफा होने से लोग ठिठुरते दिखे। बदायूं जिले में भी मौसम ने एकदम करवट ले ली। सुबह के समय सड़कों पर कोहरा छा गया। कोहरे के कारण वाहन चालकों को लाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े।

विज्ञापन


धूप, बारिश और अब फिर कोहरा 
पिछले सप्ताह धूप खिली तो लोगों को लगा कि जल्द ही सर्दी की विदाई हो जाएगी, लेकिन इस सप्ताह 26 जनवरी से मौसम बदलने लगा। दो दिन तक बारिश हुई। जिसके बाद वातावरण में नमी बढ़ गई। बुधवार को मौसम साफ हो गया था और धूप निकल आई थी, लेकिन रात होते-होते ठंडी हवा चलने लगी, जिससे सर्दी बढ़ गई। देर रात से कोहरा छाने लगा। 

आम जनजीवन हुआ प्रभावित
बृहस्पतिवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। मौसम में अचानक हुए इस बदलाव के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो गया। सड़कों पर कोहरा छाए रहने के कारण यातायात प्रभावित रहा। वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी कोहरा छाने की संभावना जताई है। एक फरवरी से बारिश के आसार बन रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें