फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से आसमान रहेगा साफ, खिलेगी धूप 

Wed, 07 Feb 2018 01:45 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आसमान में दो दिन बादल छाये रहे। पहाड़ों पर कहीं-कहीं बारिश भी हुई। इस वजह से मैदानी इलाकों में सर्दी का प्रकोप बढ़ गया। अब चार दिन तक आसमान साफ रहेगा। दिन में धूप खिलेगी। रात में तापमान कम होने की वजह से सर्दी बनी रहेगी। रुहेलखंड मंडल समेत आस-पास इलाकों में 12 फरवरी को बादल छाये रहने और बारिश होने की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है। 
विज्ञापन

एक से चार फरवरी तक चटक धूप निकलने से लोगों ने गरम कपड़े पहनने कम कर दिए थे। पांच फरवरी को अचानक मौसम बदला और धूप गायब हो गई। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ों पर दो दिन रुक-रुककर बारिश हुई। इसके चलते मैदानी इलाकों खासतौर रुहेलखंड मंडल में बीते दो दिन आसमान में बादल छाये रहे। सूर्य देव ने पूरे दिन में हल्की झलक दिखाई और फिर बादलों की ओट में छुप गए। धूप न निकलने से सर्दी का प्रकोप भी बढ़ा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 21.1 और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें