तीन घंटे देरी से चलाई गई वंदे भारत, 22 ट्रेनें नौ घंटे तक देरी से आईं
कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन बुरी तरह से गड़बड़ा गया है। रविवार को लगातार दूसरे दिन भी देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को दोनों ओर से तीन-तीन घंटे देरी से चलाया गया। दृश्यता शून्य होने से फॉग डिवाइस भी काम नहीं आ रही। 22 से ज्यादा गाड़ियां रविवार को नौ घंटे तक देरी से आईं।
रविवार को 22545 लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस को लखनऊ से सुबह 5:15 बजे के स्थान पर 8:35 बजे और 22546 देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को दोपहर 2:15 बजे के स्थान पर शाम 6:13 बजे चलाया गया। दोनों ओर से यह गाड़ी बरेली तीन-तीन घंटे की देरी से आई।
इसके अलावा 22417 महामना एक्सप्रेस ने नौ घंटे, 15002 राप्ती गंगा एक्सप्रेस, 14207 पद्मावत एक्सप्रेस ने सात-सात घंटे इंतजार कराया। 12429 एसी सुपरफास्ट तीन और 12331 हिमगिरि एक्सप्रेस छह घंटे देरी से आई। 12369 कुंभ एक्सप्रेस ने छह घंटे इंतजार कराया।
अन्य गाड़ियों में 14649 सरयू-यमुना एक्सप्रेस, 15910-09 अवध-असम एक्सप्रेस, 22489-90 मेरठ-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस, 12217 गरीब रथ, 22418 महामना एक्सप्रेस, 13019-20 बाघ एक्सप्रेस, 13005 हावड़ा मेल, 13307-08 गंगा-सतलुज एक्सप्रेस, 13151-52 कोलकाता एक्सप्रेस भी लेटलतीफी का शिकार रहीं। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि सुरक्षा और संरक्षा को देखते हुए कोहरे के कारण कुछ गाड़ियां देरी से चलानी पड़ रही हैं।