फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: बरेली में 1.3 डिग्री लुढ़का दिन का पारा, शीतलहर से कांप रहे लोग, धूप बेअसर

Sat, 14 Dec 2024 10:40 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में शीत लहर का प्रकोप जारी है। सर्द हवा के चलते धूप भी बेअसर साबित हो रही है। इससे दिनभर गलन का एहसास हो रहा है। 
विज्ञापन
सर्द हवा ने बढ़ाई ठिठुरन (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से तापमान में गिरावट का दौर जारी है। शुक्रवार को दिन भर सर्द हवा ठिठुरन का अहसास कराती रहीं। अधिकतम तापमान 1.3 डिग्री लुढ़ककर 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। मौसम विभाग ने दो दिन तक शीतलहर का अनुमान जताया है। शनिवार को सुबह से धूप खिली है, लेकिन सर्द हवा के कारण गलन बरकरार है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को शीत लहर के कारण दिनभर गलन का अहसास होता रहा। धूप भी बेअसर रही। रात में जगह-जगह अलाव जलाकर लोग ठंड से निजात का प्रयास करते दिखे। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने दो दिन तक शीतलहर का अनुमान जताया है।

UP: अफसर के बेटे ने खेला खूनी खेल, इस बात से नाराज छोटे भाई ने बड़े को गोलियों से भूना; मां पर भी तानी पिस्तौल
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र से जारी बुलेटिन के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मैदानी और तराई इलाकों में प्रवेश कर रही पहाड़ों की सर्द हवा से ठिठुरन बढ़ गई है। लिहाजा, अगले दो दिनों तक शीतलहर का प्रकोप हावी रहेगा। यलो अलर्ट जारी कर लोगों को सावधानी बरतने का सुझाव दिया गया है।

ऐसे करें बचाव
  • पूर्वानुमान पर नजर बनाए रखें।
  • शीतलहर के दौरान रात में यात्रा न करें।
  • गर्म कपड़ों से हाथ, पैर और कान को ढकें।
  • नींबू, संतरा, ताजी सब्जियों का सेवन करें।
  • अंगीठी, ब्लोअर चलाने पर वेंटीलेशन की व्यवस्था रखें।
  • भोर में और देर शाम घर से बाहर न निकलें।
  • तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन

कागजी बसेरा, सड़कों पर कट रही रात
शीतलहर से कंपकंपाते लोगों को सुविधायुक्त रैन बसेरा पहुंचाने के दावे कागजों तक सीमित हैं। इसकी पोल डीएम रविंद्र कुमार के निरीक्षण में खुली। डीएम ने नगर आयुक्त को रैन बसेरों में उचित व्यवस्थाएं करने और खुले में सो रहे लोगों को वहां पहुंचाने के निर्देश दिए।

बृहस्पतिवार को स्वामी विवेकानंद पार्क के पास स्थित नगर निगम की ओर से संचालित स्थायी रैन बसेरे और पुराने रोडवेज स्थित अस्थायी रैन बसेरे का डीएम ने निरीक्षण किया था। जरूरी व्यवस्थाएं उपलब्ध नहीं थीं, न ही परिसर में साफ-सफाई मिली। 

बरेली में NIA का छापा: मीरगंज थाने के बंद कमरे में संदिग्धों से पूछताछ, इनपुट के अनुसार नहीं मिले साक्ष्य

उन्होंने सुधार के निर्देश दिए जो दरकिनार रहे। शुक्रवार रात फिर डीएम ने रेलवे स्टेशन, बस अड्डे का निरीक्षण किया। 12 से अधिक लोग फुटपाथ पर सोते मिले। उन्हें रैन बसेरों में भिजवाया। 

अधिकारियों को रैन बसेरों की सूची सभी सार्वजनिक स्थान पर चस्पा करने के निर्देश दिए। ताकि लोग शीतलहर से सुरक्षित रहें। रैन बसेरों में गर्म बिस्तर, गर्म पानी, अलाव व अन्य सुविधा के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें