फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में NIA का छापा: मीरगंज थाने के बंद कमरे में संदिग्धों से पूछताछ, इनपुट के अनुसार नहीं मिले साक्ष्य

Fri, 13 Dec 2024 09:55 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

आरोप या संलिप्तता साबित न होने पर ही टीम संदिग्धों को छोड़कर चली गई। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि एनआईए ने कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के मीरगंज थाने लाकर एनआईए और एटीएस की संयुक्त टीम ने दोनों संदिग्धों से बंद कमरे में दो घंटे तक गहन पूछताछ की। इस दौरान कुछ रिकॉर्ड भी खंगाले गए। पूछताछ के दौरान स्थानीय पुलिस को दूर रखा गया। बाद में पुलिस ने हिरासत में लिए गए दोनों संदिग्धों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पता लगा कि किसी टेरर फंडिंग से जुड़े मामले में यह पूछताछ की गई। हालांकि, जिस हिसाब से इनपुट मिला था, वैसे साक्ष्य नहीं मिल सके। आरोप या संलिप्तता साबित न होने पर ही टीम संदिग्धों को छोड़कर चली गई। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि एनआईए ने कोई जानकारी नहीं दी। केवल पुलिस लाइन से फोर्स मांगा था। टीम को जरूरी पुलिस बल मुहैया करा दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें