फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 जुलाई से पौधरोपड़ का चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जनपद में 15 से 21 जुलाई तक पौधरोपण का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा से 10 लाख गड्ढे खोदकर उनमें पौधे लगाने का लक्ष्य है। 31 अगस्त तक 41 लाख पौधरोपड़ के लिए अब तक आठ लाख से ज्यादा गड्ढे खोदे जा चुके हैं।
विज्ञापन

महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में इस बार किसानों को व्यक्तिगत तौर पर अपने तालाब, खेत या घरों में पौधरोपड़ कराने पर बजट दिए जाने का प्रावधान है, लेकिन यह काम अभी तेजी नहीं पकड़ पाया है। किसान मनरेगा से गड्ढा खुदवाकर और वन विभाग से निशुल्क पौध लाकर अपने खेत में लगा सकते हैं। उनकी जिम्मेदारी उस पौध की देखभाल करने की होगी। तालाब के किनारे लगाए जाने वाले पौधों की देखभाल उसके आस-पास रहने वालों को दी जाएगी। सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि इस बार विशेष अभियान में गड्ढे खुदवाकर पौध लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें