फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने बदला रुख, बारिश के बढ़े आसार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
रविवार को बादल छाने से रहा ठंड का प्रकोप
विज्ञापन

मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट
बरेली। तीन दिनों तक खिली धूप रहने के बाद मौसम ने एक बार फिर रुख बदल लिया है। रविवार को पूरा दिन बादल छाए रहने से दिन में भी ठंड का एहसास हुआ। धूप न खिलने से न्यूनतम पारे में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, 30 दिसंबर तक कभी भी बारिश हो सकती है। इसके लिए अलर्ट भी जारी किया है।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बरेली समेत पूरे प्रदेश में मौसम बदलने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञानियों ने बताया कि रविवार की तरह सोमवार को भी बादल छाने का अनुमान है। इसके बाद अगले तीन दिन बारिश की संभावना है। जिससे ठंड में भी इजाफा होगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते सुबह और शाम के समय गलन भी बढ़ेगी। मौसम में हो रहा बदलाव रविवार से ही नजर आने लगा। पिछले तीन दिनों से उलट दोपहर के समय रविवार को धूप नहीं खिली। बादलों की आवाजाही के बीच कुछ समय के लिए सूरज के दर्शन जरूर हुए मगर धूप में तेजी न होने से ठंड से राहत नहीं मिली। दिन के समय बाजार में निकलने वाले लोग कंपकंपाते नजर आए। रविवार को शहर में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री आंका गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। अधिकतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री कम 19.9 डिग्री रहा। शाम के समय ठंडी हवाएं चलने से लोग ठिठुरते दिखे। तापमान में हो रहे बदलाव को देखते हुए फसलों को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। पाला गिरने से आलू की फसल में झुलसा लगने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें