फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: बरेली में सुबह-सुबह रिमझिम बारिश, गर्मी से थोड़ी राहत; अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम

Tue, 20 Jun 2023 08:26 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में मंगलवार सुबह मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह सुबह रिमझिम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि उमस बरकरार है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में तेज बारिश होने का पू्र्वानुमान जताया है। 
विज्ञापन
बरेली में रिमझिम बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में सोमवार से छाए बादल मंगलवार सुबह राहत बनकर बरसे। रात में एक दो बार बूंदाबांदी हुई, लेकिन गर्मी से  राहत नहीं मिली। सुबह करीब छह बजे फिर से बूंदाबादी होने लगी। सात बजे के बाद रिमझिम बारिश शुरू हो गई, जिससे गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है, लेकिन उमस बरकरार है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है। 22 जून को तेज बारिश के आसार हैं। 

सोमवार सुबह से मंडराए बादल

सप्ताह भर बाद सोमवार सुबह घने बादल मंडराए। बारिश की उम्मीद जगी। आठ बजे के बाद चली तेज हवा ने उन्हें आगे धकेल दिया। इस वजह से तपिश से कोई राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान करीब एक डिग्री बढ़त के बाद 40.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बारिश के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- सहेली संग रहना चाहती थी युवती: अड़चनें दूर करने का झांसा देकर तांत्रिक ने की हैवानियत; दो माह बाद मिला कंकाल
 

22 जून तक बारिश के आसार 

सोमवार शाम चार बजे हवा थमी और आसमान पर बादलों का जमावड़ा शुरू हुआ। देर शाम तक लोग बारिश की उम्मीद लगाए रहे। मगर माहौल अनुकूल नहीं बना। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक रुहेलखंड क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ अब सक्रिय हो रहा है। 22 जून तक घने बादल मंडराने और निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने पर तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें