बरेली में मंगलवार सुबह हल्के व घने बादल मंडराते रहे। दोपहर में तेज हवा चली तो बादल छंटे और तेज धूप निकली। मौसम विभाग ने अगले दो दिन में अनुकूल माहौल बनने पर बारिश के आसार जताए हैं।
बरेली में दो सप्ताह बाद फिर शहर पर बादल मंडराने लगे हैं। पहाड़ों की सर्द हवा के प्रवेश से वातावरण में नमी का स्तर बढ़ गया है। मौसम विशेषज्ञ ने अनुकूल माहौल बनने पर बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह हल्के व घने बादल मंडराते रहे। दोपहर में तेज हवा चली तो बादल छंटे और तेज धूप निकली। हवा में नमी का स्तर 91 फीसदी के आसपास पहुंचने से हल्की ठंड का एहसास होता रहा। दिन का पारा सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाम पांच बजे से फिर सिहरन का एहसास होने लगा। लोग गर्म कपड़ों में छिपने लगे। रात का पारा 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विशेषज्ञ डॉ अतुल कुमार के मुताबिक पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हवा के साथ हल्के व घने बादल भी शहर पर मंडरा रहे हैं, जो बुधवार की रात या बृहस्पतिवार को बारिश कर सकते हैं। तापमान में गिरावट होगी, पर दो से तीन बाद फिर तेज हवा चलेगी। आसमान साफ होने पर तेज धूप निकलने का अनुमान जताया है।
बदलते मौसम में इन बातों का रखें ध्यान
- धूप होने पर भी हल्के गर्म कपड़े पहने रहें।
- एसी न चलाएं। पंखे की गति भी कम रखें।
- दिन में दो-तीन दिन बार गुनगुना पानी पीएं।
- रात में ज्यादा देर खुले में न रहें।
- सोने के दौरान हल्के कंबल जरूर ओढ़ें।