फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवा ने खत्म की बारिश की उम्मीद

विज्ञापन
तेज हवा ने खत्म की बारिश की उम्मीद - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर में चली तेज हवा ने मौसम का मिजाज बदला, अब तीन दिन बाद छा सकते हैं बादल
विज्ञापन

गुुरुवार को दिन भर धूप खिलने से अधिकतम तापमान 21.3 और न्यूनतम 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड
बरेली। पिछले दिनों रिकॉर्ड तोड़ ठंड से कंपकंपाने के बाद अब मौसम का रुख बदल गया है। करीब दो दिनों तक बारिश की बन रही संभावनाओं को भी तेज हवा ने नकार दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अब तीन दिन बाद बादल शहर पर मंडराएंगे, जिसके चलते हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि गुरुवार की शाम तक बारिश की आशंका थी। सुबह बादल भी छाए, लेकिन दोपहर में चली तेज हवा की वजह से बादल तुरंत ही छंट गए और बारिश नहीं हो सकी। बताया कि पूर्व उत्तर पूर्व दिशा से चल रही हवा से शहर में बना निम्न वायुदाब का क्षेत्र भी खत्म हो गया है। इसलिए अब करीब तीन दिनों तक बादल और बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि इसके सात जनवरी को एक बार फिर हवा की दिशा बदलने से शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है। गुुरुवार को दिन भर धूप खिलने से अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री और न्यूनतम 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें