फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद लुढ़का तापमान, बढ़ेगी ठिठुरन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पिछले दिनों झमाझम बारिश के साथ गिरे ओलों ने शहर में ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने बारिश के बाद तापमान में गिरावट जारी रहने और कोहरे का कहर बढ़ने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि पिछले दिनों शहर में पश्चिमी विक्षोभ हावी होने से बारिश हुई थी। बारिश के बाद शहर पर मंडरा रहे बादल छंट गए हैं। लेकिन हवा में नमी का स्तर 90 प्रशित से अधिक होने की वजह से लोगों को दिन में भी सर्द हवाएं कंपकंपा रही हैं। हवाओं की दिशा पश्चिम उत्तर पश्चिम होने से शहर में देर शाम शीतलहर का कहर हावी होने से न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज होने की संभावना जताई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 10.5 डिग्री सेल्सियस और नमी 76 से 96 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें