फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से बदल रहा मौसम, दिन में बादल तो रातें सर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रात और दिन के तापमान में दोगुना का अंतर दर्ज किया जा रहा है। दिन ढलते ही सिहरन का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक दिन ब दिन ठंड अपना असर और दिखाएगी, लेकिन बारिश होने की कोई संभावना नहीं दिख रही है।
विज्ञापन

गुरुवार को धूप भी लुका छिपी करती रही। हालांकि दोपहर एक बजे से तीन बजे तक धूप तेज निकली तो लोगों को हल्की गर्मी का अहसास भी हुआ। पर शाम होते ही मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा। आसमान में हल्की धुंध छाने लगी है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.5 व न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डीएच कुशवाह ने बताया कि ठंड में अब रोजाना इजाफा होगा, हालांकि अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें