फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन और बरसेगी राहत, फिर खिलेगी धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पिछले हफ्ते भर से शहर पर बरस रही राहत की फुहार का सिलसिला दो दिन और जारी रहेगा। उसके बाद हवाओं की दिशा बदलने से शहर पर मंडरा रहे बादलों का जमावड़ा खत्म होने से आसमान साफ होगा और तेज धूप खिलने से उमस हावी होगी।
विज्ञापन

आंचलिम मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक शहर में पिछले सात दिनों से बादलों का जमावड़ा लगा हुआ है। कम दवाब का क्षेत्र बनने से हर दिन हल्की और तेज बारिश भी हो रही है। मंगलवार को भी शहर में सुबह से दोपहर तक लगातार हल्की बारिश होती रही। जिससे शहरवासियों को काफी राहत मिली। दिन भर बादल छाए रहने और बारिश से तापमान में भी करीब एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हुई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उन्होंने दो दिन बाद शहर में हवा की दिशा बदलने से उच्च दवाब का क्षेत्र बनने से बादलों का जमावड़ा खत्म होने से आसमान साफ होने के संकेत दिए हैं। साथ ह,ी तेज धूप खिलने से शहर में उमस हावी होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें