फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के चौथे सोमवार पर बकरीद का टेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सावन के आखिरी सोमवार को ही बकरीद पड़ने से प्रशासन का टेंशन बढ़ता जा रहा है। खुफिया रिपोर्ट है कि बकरीद पर बड़ी तादाद में जानवरों की कुर्बानी होगी। इस दौरान अगर कांवड़ियों के रास्ते में खून या मांस मिला तो माहौल खराब हो सकता है। सबसे ज्यादा ऐसी आशंका शहर की मिश्रित आबादी वाले इलाके में है। खुफिया विभाग की इस रिपोर्ट के बाद प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में पैनी निगरानी के इंतजाम करने के साथ अलर्ट घोषित कर दिया है। यह भी इंतजाम किया जा रहा है कि कहीं कांवड़ियों के रास्ते में मांस या खून दिखाई दे तो उसे पानी की टैंकरों के जरिये तत्काल साफ करा दिया जाए।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस से पहले बकरीद और सावन के आखिरी सोमवार एक साथ होने की वजह से सरकारी मशीनरी की नींद उड़ी हुई है। खुफिया तंत्र ने अपनी रिपोर्ट में अफसरों को अलर्ट किया है कि मिश्रित आबादी वाले इलाकों में कांवड़ियों के जत्थे निकलने के दौरान खास सतर्कता की जरूरत है। कांवड़ियों के रास्ते या धार्मिक स्थलों के पास कुर्बानी के बाद अगर जानवरों के अवशेष या खून पड़ा मिला तो माहौल बिगड़ने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। बता दें कि सीएम योगी ने कांवड़ यात्रा के मार्गों पर सोमवार को मांस और मदिरा की दुकानों के खुलने पर प्रतिबंध लगा रखा है।
गौरतलब है शहर में शाहदाना, कुतुबखाना, बड़ा बाजार, कोहड़ापीर, श्यामगंज से सेटेलाइट रूट, किला रोट पर सिटी स्टेशन के पास कई इलाकों में मिश्रित आबादी है। यहीं से बड़ी संख्या में कांवड़ियों के जत्थे भी गुजरते हैं। करीब तीन साल पहले किला के पास कांवड़ियों के निकलने के दौरान माहौल बिगड़ गया था और पथराव की घटना हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें