फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून आया, आज से अपने साथ झमाझम बारिश लाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्री-मानसून तो बूंदाबांदी या हल्की बारिश में ही निपट गया। बीच में भीषण उमस और गर्मी पड़ी। लेकिन अब मानसून ने दस्तक दे दी है। इसलिए चिंता की बात नहीं। मौसम विभाग ने आगामी छह दिन तक रोजाना कभी हल्की मध्यम तो कभी भारी और मूसलाधार बारिश की भविष्यवाणी की है। तापमान में गिरावट आएगी। गर्मी से भी राहत मिलेगी। खरीफ की बुवाई करने वाले किसानों के लिए यह बारिश किसी संजीवनी से कम नहीं होगी।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन उसके बाद चटक धूप निकली और पूरे दिन भीषण गर्मी और उमस से हाल-बेहाल हो गया। दिन का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस अधिक था। न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस कम था। लखनऊ आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश में मानसून दस्तक दे चुका है। अब चार से नौ जुलाई तक उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में रोजाना बारिश होने की उम्मीद है। किसी इलाके में हल्की मध्यम तो किसी इलाके में भारी बारिश हो सकती है। तेज हवा भी चलेगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। कुछ दिन तक भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।

खरीफ फसलों की बुवाई में कम होगी लागत
आईवीआरआई कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि विशेषज्ञ डॉ. रनजीत सिंह का कहना है कि मानसूनी बारिश खरीफ फसलों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है क्योंकि धान को सबसे ज्यादा पानी की जरूरत होती है। उसमें यह बारिश बेहद फायदेमंद साबित होगी। धान की फसल की पौध की बढ़वार तेज होगी। बार-बार पानी लगने से लागत में कमी आएगी। आम की फसल के लिए भी बारिश बहुत लाभदायक रहेगी क्योंकि इससे आम का साइज तेजी से बढ़ेगा। आम का स्वाद भी बढ़ेगा। सब्जी की फसलों में रस चूसने वाले कीटों का प्रभाव कम होगा। पत्तियों के विकसित होने से पैदावार बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें