बहेड़ी। प्रमुख सचिव नवनीत सहगल के नाराजगी जताने के बावजूद प्राइमरी स्कूलों के ठिठुरते बच्चों को स्वेटर नहीं मिले हैं। तहसील के बहेड़ी, दमखोदा और शेरगढ़ समेत तीनों ब्लॉकों में बच्चे स्वेटर आने का इंतजार कर रहे हैं।
दरअसल जिले में स्वेटर डिमांड के मुताबिक नहीं पहुंचे हें। जो पहुंचे हैं वे कुछ स्कूलों में बांट दिए गए हैं। कुछ शिक्षकों ने बताया कि अभी तक टेंडर न खुल पाने के कारण स्वेटर नहीं आ पाए हैं। कब टेंडर खुलेंगे और फिर कब स्वेटरों की डिमांड पूरी होगी, कुछ कहा नहीं जा सकता है। कहीं पूरी ठंड ही बिना स्वेटर के बच्चों को न गुजारनी पड़ जाए। अभिभावकों का कहना है कोई काम सिस्टम से नहीं हो रहा है। मास्टर भी सही जवाब नहीं दे पा रहे हैं।
मुझे इस बारे में जानकारी नहीं हैं। इस ठंड में अब तक सभी बच्चों को स्वेटर बंट जाने चाहिए थे। बीएसए को पत्र भेजा जाएगा। कोशिश रहेगी कि जल्द से जल्द बच्चों को स्वेटर उपलब्ध करा दिए जाएं। - सुधीर कुमार एसडीएम बहेड़ी।