फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फरीदपुर विधायक के निधन पर शोक की लहर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजनेताओं, संगठन पदाधिकारियों से लेकर आम लोगों तक ने दुख व्यक्त किया
विज्ञापन

फरीदपुर/ हाफिजगंज/ सिरौली। फरीदपुर विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल के निधन की सूचना पर राजनेताओं, संगठन पदाधिकारियों से लेकर आम लोगों तक ने शोक संवेदना व्यक्त कर दुख जताया है।
रामपुर बरेली से एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने विधायक के निधन पर कहा कि उनके परिवार व क्षेत्र के लोगों के लिए अपूर्णनीय क्षति है। आंवला लोकसभा से भाजपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, फरीदपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष शराफत जरीवाला, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पुनीत कुमार, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री अनिल प्रताप सिंह राणा, तहसील बार व सिविल बार फरीदपुर के अधिवक्ताओं ने दुख जताया है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर शोक संवेदना जताई। इस मौके पर व्यापार मंडल के अनुज पांडे, महावीर जायसवाल, अनुज शुक्ला, धर्मवीर जायसवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आंवला अमिताभ सिंह राणा समेत आदि ने मौन धारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाफिजगंज के भाजपा के कैंप कार्यालय पचपेड़ा में हुए शोक सभा में भाजपा नेता भुजेंद्र गंगवार ने दिवंगत विधायक को गरीबों का मसीहा बताया है। उनके अकस्मात निधन से भारतीय जनता पार्टी को एक अपूरणीय क्षति हुई है। इस मौके पर पं. राम बाबू शर्मा, ओमकार सिंह यादव, नत्थूलाल कश्यप, मनोहरलाल, सरदार हरपाल सिंह, देवेश गंगवार, आकाश गंगवार, पूर्व प्रधान रघुवीर दिवाकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्येंद्र गंगवार,धर्मेंद्र गंगवार, प्रधान सुभनेश सागर आदि लोग मौजूद रहे। सिरौली में बरेली सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री की बैठक में भाजपाइयों ने गहरा शोक व्यक्त किया। इस मौके पर अविनाश मौर्य, रामप्रकाश रस्तोगी, सुरेश पांडे, प्रदीप गुप्ता, रामपाल मौर्य, प्रमोद सिंह, अर्जुन सिंह कठेरिया, अनुराग पांडे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें