दुनका। शाही क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार शाम घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा है।
लोगों के अनुसार, शुक्रवार शाम पांच बजे थाना शाही क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर छह वर्षीय बच्ची खेल रही थी। तभी किसी ने बच्ची को टाॅफी का लालच देकर जंगल में ले गया। मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। काफी देर तक बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की तो पड़ोस के खेत में खून से लथपथ बच्ची मिली लेकिन आरोपी भाग गया। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपी का पता लगाया जा रहा है। शीघ्र ही रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद