फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डीडीपुरम में पाइप लाइन फटने से सड़क पर जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डीडीपुरम में सीवर लाइन बिछाने के लिए की गई खोदाई के दौरान सोमवार को पाइप लाइन फट गई। इससे सड़क पर जलभराव होने के साथ ही घरों की पेयजल आपूर्ति बंद हो गई। देर रात पाइप लाइन जोड़कर आपूर्ति बहाल कराई गई।
विज्ञापन

सीएम ग्रिड योजना के तहत मॉडल टाउन और डीडीपुरम में इन दिनों सीवर लाइन और पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। बेतरतीब खोदाई के चलते कई बार पाइप लाइन फट चुकी है। सोमवार को एक बार फिर पाइप लाइन फटी तो पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। सड़क पर पानी भर गया।
लाखों लीटर पानी बह गया। कार्यदायी संस्था की लापरवाही के चलते लोगों को परेशान होना पड़ा। जलकल अभियंता ईश्वर सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत कराकर तीन घंटे में पानी की आपूर्ति शुरू करा दी गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें