फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नैनीताल रोड पर हुआ जलभराव, आवागमन ठप

विज्ञापन
बहेड़ी। नैनीताल रोड पर भरा पानी
विज्ञापन
बहेड़ी। कस्बा व आसपास क्षेत्र में सोमवार शाम से हो हो रही झमाझम बारिश मंगलवार को दिनभर होती रही। कस्बे की सड़कों पर पानी भरने से लोगों का आवागमन ठप रहा। नाली तक का पानी लोगों के घरों में घुस गया। इससे गुस्साए लोगों ने नाराजगी जताई और पालिका को कोसा।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम को देखते हुए नगर पालिका ने कोई तैयारी नहीं की। दो दिन से जारी बारिश से अब कस्बे में जगह-जगह जलभराव हो गए। मेन बाजार नैनीताल रोड, मीना बाजार समेत कई चौराहों पर जलभराव हो गया। हालात इतने खराब थे कि लोगों के घरों में पानी घुस गया, जिसको निकालने में लोग परेशान होते रहे।
नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी शशि प्रभा चौधरी ने कहा कि लोगों ने नालों पर कब्जे कर रखे हैं, जिसके चलते पानी का निकास जगह-जगह बंद है। इससे जलभराव हो रहा है। वहीं, दूसरी ओर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष नसीम अहमद ने कहा कि नालों की तली झाड़ सफाई नहीं हुई है, जिसके कारण जलभराव हो रहा है।
विज्ञापन

बच्चों ने उठाया लुत्फ
नैनीताल रोड पर जल भराव होने से बच्चों से लेकर बड़े तक पानी में खेलते नजर आए। सभी वाहनों को फोरलेन हाईवे से गुजारा गया। बुधवार होने के चलते कस्बे का मुख्य बाजार भी बंद था। लिहाजा जलभराव का पूरा आनंद उठाया। वहीं, लोगों में इसको लेकर बेहद गुस्सा जाहिर किया। संवाद

लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त

आंवला। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने आम जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। जरूरी कार्य होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। मंगलवार दोपहर तक जरूरी सामान की दुकानों को छोड़कर ज्यादा दुकानें बंद रहीं। दोपहर बाद बारिश रुकने पर लोग घरों से बाहर निकले। बारिश के चलते नालों में पानी ऊपर तक भर गया। भमोरा रोड स्थित मंडी परिसर में भी पानी भरा रहा। इसके अलावा मोहल्ला काली मंदिर व रामनगर रोड स्थित महाराजपुरम के समीप सड़क किनारे लगी इंटरलाकिंग व साइड की दीवारें धंस गयीं। संवाद

बहेड़ी। नैनीताल रोड पर भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें